पुलिसवालों की बदसलूकी के बाद दिव्यांग शख्स ने की इच्छा मृत्य की मांग, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2019 04:30 PM

पुलिस से परेशान एक युवक ने प्रशासन से उसे और उसके पूरे परिवार को मार देने की मांग की है, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

तलवंडी साबो (मनीष): पुलिस से परेशान एक युवक ने प्रशासन से उसे और उसके पूरे परिवार को मार देने की मांग की है, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल, बठिंडा की मौड़ मंडी के सुखविन्दर सिंह की माता की गांव के ही एक शख्स की तरफ से न सिर्फ़ सरेआम पिटाई गई, बल्कि उसे ज़लील भी किया गया। 80 प्रतिशत अपाहिज बेटे और बिस्तर पर पड़े बीमार पति की देखभाल करने वाली सुखविन्दर की माता ने बताया कि केवल 300 रुपए के लेने-देने को लेकर उसे सरेआम ज़लील किया गया।

सुखविन्दर का आरोप है कि कई दिन पुलिस थाने के चक्कर निकालने और आरोपी की तरफ से जुर्म कबूलने करने के बावजूद उसे इंसाफ नहीं मिला। यहां तक कि दबाव के चलते एस.एच.ओ. अपने सीनियर का आदेश मानने से भी इन्कार कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी को ज़मानत दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!