'फॉरएवर सीड कंपनी' में लगी भयानक आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Edited By Urmila,Updated: 03 Oct, 2026 05:42 PM

bathinda road seed company fire

बठिंडा रोड पर बरकंदी के पास स्थित 'फॉरएवर सीड कंपनी' में बीती रात अचानक भयानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): बठिंडा रोड पर बरकंदी के पास स्थित 'फॉरएवर सीड कंपनी' में बीती रात अचानक भयानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यह घटना रात करीब 9:45 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बिजली की सप्लाई में आई खराबी के कारण उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार नजर आने लगे, जिसने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया।

काफी सामान जलकर राख, भारी आर्थिक नुकसान

आग इतनी तेज थी कि कंपनी के अंदर रखा कीमती सामान, बीज, पैकिंग मटीरियल और अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कंपनी का लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किए। काफी जद्दोजहद और मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

कंपनी मालिक का बयान

इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए कंपनी के मालिक कंवरदीप सिंह ने बताया कि रात के समय अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग लगने का पता चलते ही तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी के कारण कंपनी का बड़ा नुकसान हुआ है और फिलहाल नुकसान हुए माल और सामान का विस्तार से जायजा लिया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!