बठिंडा पुलिस ने शहर के नामी सेठ को किया गिरफ्तार

Edited By Des raj,Updated: 05 Aug, 2018 10:16 PM

bathinda police arrested business man of the city

महिला पुलिस स्टेशन बठिंडा द्वारा एक केस में स्थानीय शहर के नामी सेठ जेठू राम व उसके 2 लड़कों को गिरफ्तार करने के लिए आज सुबह उनके निवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान सेठ जेठू राम गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया।

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा): महिला पुलिस स्टेशन बठिंडा द्वारा एक केस में स्थानीय शहर के नामी सेठ जेठू राम व उसके 2 लड़कों को गिरफ्तार करने के लिए आज सुबह उनके निवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान सेठ जेठू राम गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी करने आई पुलिस का नेतृत्व कर रहे हैड कांस्टेबल कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि अदालत उप मंडल मैजिस्ट्रेट बठिंडा में स्टेट वॢसज जेठू राम पुत्र हरबंस लाल व उसके 2 बेटों अरुण गोयल पुत्र जेठू राम, करन गोयल निवासी निहाल सिंह वाला के खिलाफ अ.ध. 107/150 डी.डी.आर. नंबर 14 तारीख 11-6-2018 थाना महिला बठिंडा अधीन केस चल रहा है, जिसमें उक्त व्यक्ति पेश नहीं हो रहे। इस कारण एस.डी.एम. अदालत की ओर से उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए हैं। हैड कांस्टेबल कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि जेठू राम के 2 भगौड़े लड़कों की भी तलाश की जा रही है।

जिक्रयोग्य है कि बठिंडा की लीजू पुत्री रतन सिंगला जेठू राम के पुत्र अरुण गोयल से विवाहित है। इस संबंधी अरुण गोयल का अपने ससुराल परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है, जिसको लेकर जनतक जत्थेबंदियां कुछ समय पहले लड़की के पक्ष में जेठू राम के निवास के आगे प्रदर्शन भी कर चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!