Edited By Vaneet,Updated: 09 Jan, 2020 03:22 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सिक्योरिटी गार्ड हरजोत सिंह का शव बठिंडा की सरहिंद नहर से मिला है। ...
बठिंडा(कुनाल): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सिक्योरिटी गार्ड हरजोत सिंह का शव बठिंडा नहर से मिला है। शव मिलने सेे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हरजोत सिंह अचानक बुधवार से गायब था। इस दाैरान काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। वीरवार को उसकी गाड़ी बठिंडा नहर के पास खड़ी मिली। बता दें कि मृतक हरजोत के पिता भी पुलिस में तैनात थे और बादलों की सुरक्षा टीम के साथ जुड़े हुए थे। लगभग 9 साल पहले हरजोत के पिता की मौत होने के बाद उनकी नौकरी हरजोत को मिली थी।
जानकारी के अनुसार सहारा वर्कर ने बताया कि उनको फोन पर सूचना मिली थी कि नहर में एक शव तैर रहा है जिसके बाद उन्होंने शव को नहर से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर बठिंडा के एसएसपी डा. नानक सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। डा. नानक सिंह ने कहा कि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि हरजोत सिंह की मौत नहर में डूबने से हुई है या उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।