Edited By Sonia Goswami,Updated: 01 May, 2018 09:27 AM
3 वर्ष पहले निकटवर्ती गांव लंगरवाल के सऊदी अरब गए नौजवान की कम्पनी के अंदर ही कैमिकल वाला सीमैंट शरीर पर गिर जाने से मौत हो गई।
बटाला (बेरी): 3 वर्ष पहले निकटवर्ती गांव लंगरवाल के सऊदी अरब गए नौजवान की कम्पनी के अंदर ही कैमिकल वाला सीमैंट शरीर पर गिर जाने से मौत हो गई। 27 वर्षीय युवक निशान सिंह पुत्र स्व. हरमीत सिंह की विधवा माता हरजिन्द्र कौर ने बताया कि 3 बहनों का इकलौता भाई निशान सिंह 3 वर्ष पहले सऊदी अरब चला गया था जहां पर यमामा सीमैंट कम्पनी रियात में ट्राला चलाने के काम पर लग गया। 31 मार्च को सऊदी अरब से आए फोन के जरिए पता चला कि निशान सिंह कैमिकल वाला सीमैंट शरीर पर गिर जाने से बुरी तरह झुलस गया था तथा 7 अप्रैल को उस की मौत हो गई थी।
उन्होंने एम्बैसी को कई बार मेल की और कम्पनी के साथ सम्पर्क किया लेकिन 3 सप्ताह बीतने के बावजूद नौजवान का शव भारत नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि एंबैसी के अधिकारियों का कहना है कि कुछ कानूनी उलझनों के कारण शव अभी तक सुपुर्द नहीं किया गया, पुलिस से स्वीकृति मिलते ही शव भारत भेजने का प्रबंध कर दिया जाएगा।
चाचा जसपाल सिंह व जगजीत सिंह के अलावा बहन गुरबीर कौर, माता हरजिन्द्र कौर व सरपंच सुलक्खन सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि युवक का शव भारत लाने हेतु प्रयास किए जाएं।