Edited By swetha,Updated: 09 Jul, 2019 02:44 PM
मोगा के बास्केटवाल चैंपियन एकनूर सिंह के मोगा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दरअसल एकनूर 3 से 5 जुलाई तक बंगला देश में हुई अंडर 16 साऊथ एशियन बास्केटवाल चैंपियनशिप जीत कर भारत लौटा।
मोगाः मोगा के बास्केटवाल चैंपियन एकनूर सिंह के मोगा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दरअसल एकनूर 3 से 5 जुलाई तक बंगला देश में हुई अंडर 16 साऊथ एशियन बास्केटवाल चैंपियनशिप जीत कर भारत लौटा। मोगा पहुंचने पर उसका जबरदस्त स्वागत किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे मोगा से एम. एल.ए. हरजोत कमल ने भी एकनूर और उसके परिवार को जीत की बधाई दी।
एकनूर ने अपनी जीत का सेहरा अपने माता-पिता तथा प्रशिक्षक के सिर बांधते हुए नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर रहने पर खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मोगा से 3 खिलाड़ी अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश की झोली मैडल डाल चुके हैं।