Edited By swetha,Updated: 04 Jul, 2018 08:35 AM
गांव छीनीवाल कलां (बरनाला) के नौजवान की मनीला में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने का समाचार है। एस.एच.ओ. महल कलां इंस्पैक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि नौजवान जसविंद्र सिंह (27) पुत्र वाहेगुरु सिंह करीब 8 वर्ष पहले मनीला गया था और वहां फाइनांस का...
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): गांव छीनीवाल कलां (बरनाला) के नौजवान की मनीला में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने का समाचार है। एस.एच.ओ. महल कलां इंस्पैक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि नौजवान जसविंद्र सिंह (27) पुत्र वाहेगुरु सिंह करीब 8 वर्ष पहले मनीला गया था और वहां फाइनांस का कार्य करता था। गत दिवस सुबह करीब 9.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी।
बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन (लक्खोंवाल) के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल कलां ने बताया कि जसविंद्र सिंह के शव का मनीला में पोस्टमार्टम हो चुका है और 2-3 दिनों में शव गांव आ जाएगा, जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।