Edited By swetha,Updated: 15 Dec, 2018 01:06 PM
बरगाड़ी की दाना मंडी में अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या धार्मिक संस्था मोर्चा नहीं लगा पाएगी। प्रशासन ने बरगाड़ी दाना मंडी की तारबंदी कर धारा 144 लगा दी गई है। यहां 4 या इससे अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगाई गई है।
फरीदकोटः बरगाड़ी की दाना मंडी में अब कोई भी राजनीतिक पार्टी या धार्मिक संस्था मोर्चा नहीं लगा पाएगी। प्रशासन ने बरगाड़ी दाना मंडी की तारबंदी कर धारा 144 लगा दी गई है। यहां 4 या इससे अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगाई गई है।
दरअसल, बरगाड़ी दाना मंडी में 6 माह चले बरगाड़ी मोर्चो के खत्म होने के बाद एक बार फिर यहां मोर्चा शुरू होने की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने उक्त कदम उठाया है। साथ ही दाना मंडी में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।