Edited By Mohit,Updated: 19 Apr, 2019 04:22 PM
कांग्रेसी नेता लाल सिंह के बयान से दुखी कांग्रेस के राज्यसभा मैंबर शमशेर सिंह दुलो के पुत्र बंदीप सिंह दुलो की जुबान पर दिल का दर्द आ गया है। लाल सिंह के बयान पर भड़कते हुए बंदीप दुलो ने उनको माफी मांगने की सलाह दी है।
खन्ना (बिपन): कांग्रेसी नेता लाल सिंह के बयान से दुखी कांग्रेस के राज्यसभा मैंबर शमशेर सिंह दुलो के पुत्र बंदीप सिंह दुलो की जुबान पर दिल का दर्द आ गया है। लाल सिंह के बयान पर भड़कते हुए बंदीप दुलो ने उनको माफी मांगने की सलाह दी है। अपनी मां हरबंस कौर दुलो के आम आदमी पार्टी में जाने पर बोलते हुए बंदीप दुलो ने कहा कि बीबी दुलो ने सोच समझ कर सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो वह अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि दुलो परिवार सोच-विचार करके अगला फैसला लेगा। अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए बंदीप दुलो ने कहा कि कुछ सरमायेदारों ने उनकी टिकट कटवा दी है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी कड़े हाथों लेते हुए कहा कि महारानी परनीत कौर को भी तो टिकट दी गई है। सब कुछ कैप्टन के हाथ है और वह किसी को कुछ भी दे सकते हैं।