केंद्रीय जेल पटियाला में बलवंत सिंह राजोआणा ने शुरू की भूख हड़ताल

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2018 09:15 AM

balwant singh rajoana

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के दोष में फांसी की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआणा ने आज केंद्रीय जेल पटियाला की बैरक नं.-16 में अपनी घोषणा के मुताबिक आज सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने अकाली दल और शिरोमणि कमेटी की भूख हड़ताल को न करने की...

पटियाला (बलजिन्द्र/ जोसन) : पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के दोष में फांसी की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआणा ने आज केंद्रीय जेल पटियाला की बैरक नं.-16 में अपनी घोषणा के मुताबिक आज सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने अकाली दल और शिरोमणि कमेटी की भूख हड़ताल को न करने की अपील को खारिज किया।

उन्होंने सुबह से कुछ नहीं खाया और साफ किया कि जब तक शिरोमणि कमेटी की तरफ से फांसी के फैसले को उम्र कैद में बदलने की अपील पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कोई फैसला नहीं होता तब तक वह किसी भी कीमत पर अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। राजोआणा के भूख हड़ताल पर जाने की पुष्टि जेल सुपरिंटैंडैंट राजन कपूर की तरफ ने भी की। शाम तक राजोआणा की हालत ठीक थी।

आज सुबह बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलदीप कौर को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने भी राजोआणा को भूख हड़ताल न बैठने के लिए कहा था। बलवंत सिंह राजोआणा का कहना है कि शिरोमणि कमेटी ने उस की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने संबंधी जो अपील की, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उनका कहना था कि शिरोमणि कमेटी द्वारा लिखित में देने के बावजूद भी कोई पैरवी नहीं की गई और पिछले 6 सालों से अपील इसी तरह फाइलों का शृंगार बनी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!