बैंस ने कैप्टन को लिखा पत्र-कर्फ्यू के चलते इंडस्ट्री व दुकानदारों के बिजली के मिनिमम बिल माफ करने की मांग

Edited By swetha,Updated: 31 Mar, 2020 03:13 PM

bains wrote a letter to the captain amarinder singh

लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने इंडस्ट्री व दुकानदारों के बिजली के मिनिमम बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पत्र लिखा है।

लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने इंडस्ट्री व दुकानदारों के बिजली के मिनिमम बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कर्फ्यू के चलते प्रदेश की सभी उद्यौगिर इकाईयां बंद हैं। ऐसे में बिजली का मिनिमम चार्ज होने वाला बिल लिया जाए तो यह नाइंसाफी होगी।

 नियम अनुसार अगर कोई कॉमर्शियल कनेक्शन पर एक भी यूनिट बिजली की खपत ना हो तब भी उसको पावर  मिनिमम बिल देना ही पड़ता है।  बैंस ने कहा कि सरकार को खुद ही बिजली माफी की घोषणा करनी चाहिए थी। इसके विपरीत पंजाब सरकार मिनिमम बिल लेने पर तुली हुई है। विधायक ने कहा कि कर्फ्यू की वजह से लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं । ऐसे समय में सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!