Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 09:14 AM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल राजमाता के निधन पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सांत्वना देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
पटियालाः सीनियर अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ने मोती बाग महल में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मिलकर राजमाता मोहिन्द्र कौर के निधन पर दुख सांझा किया। पूर्व मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के साथ उनके सीनियर पार्टी नेता और कैबिनेट के पूर्व साथी बिक्रम सिंह मजीठिया और परमिन्द्र सिंह ढींडसा भी थे। वह कैप्टन सिंह और उनकी पत्नी महारानी परनीत कौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी मिले और उनके साथ सहानुभूति प्रकट की। भाजपा के सीनियर नेता और केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने भी अकाली नेताओं के साथ मिलकर दुखी परिवार के साथ दुख सांझा किया।
प्रकाश सिंह बादल ने राजमाता द्वारा भारत विशेषकर पंजाब के लोगों के लिए एक राजनीतिज्ञ व एक समाजसेविका के रूप में डाले गए योगदान को याद किया। बादल ने कहा कि राजमाता को हमेशा ही अपने वक्त से आगे चलने वाली महिला के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। अकाली और भाजपा नेताओं ने कहा कि इस संकट की घड़ी उनकी अरदास परिवार के साथ है और परमात्मा उनकी आत्मा को शांति व परिवार को यह ना पूरा हो सकने वाला घाटा सहन करने के लिए बल बक्शे।