Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 02:47 AM
जिला पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर लाकर अदालत से हासिल किए पुलिस रिमांड उपरान्त आज बब्बर खालसा के
नवांशहर(त्रिपाठी,मनोरंजन): जिला पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड पर लाकर अदालत से हासिल किए पुलिस रिमांड उपरान्त रविवार को बब्बर खालसा के आतंकवादी सतनाम सिंह को सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया जिसे अदालत के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में लुधियाना जेल भेज दिया गया है।
वर्णनीय है कि यू.पी. की ए.टी.एस. तथा पंजाब पुलिस के संयुक्त आप्रेशन में यू.पी. के लखीमपुर जिले से काबू किए गए 2 आतंकवादियों में से एक सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी सिकंदरपुर जिला खीरी (उतर प्रदेश) को नवांशहर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लाई थी। बब्बर खालसा से संबंधित बताए जा रहे इस आतंकवादी को अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सतनाम सिंह ने करीब दर्जनभर देसी 315 बोर पिस्तौलों की सप्लाई करना स्वीकार किया है जिसमें पुलिस आधा दर्जन से अधिक की रिकवरी कर चुकी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सतनाम सिंह आतंकवादियों को सप्लाई किए जाने वाले हथियारों में कमीशन लेता था।