Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 12:21 PM
खेमकरण से बी.एस.एफ. को लवारिस बैग मिला है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. जवानों को खेमकरन स्थित हैडक्वाटर नजदीक सफाई अभियान दौरान एक लावारिस बैग मिला।
खेमकरणःखेमकरण से बी.एस.एफ. को लवारिस बैग मिला है। जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. जवानों को खेमकरन स्थित हैडक्वार्टर नजदीक सफाई अभियान दौरान एक लावारिस बैग मिला।
जांच करने पर उसमे से एके-47,9 मैगजीन तथा 3 हैड ग्रेनेड मिले हैं। जवानों ने तुरंत बैग को को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि बी. एस. एफ. हैडक्वार्टर के कैंट की बाहरी दीवारों की जवानों की तरफ से सफाई की जा रही थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध बैग दिखाई दिया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से हथियार बरामद हुए।