Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2018 09:41 AM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विश्वस्त साथी एवं एस.जी.पी.सी. के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने ताजपुर रोड, केन्द्रीय जेल में बंद एस.जी.पी.सी. के पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह भौर से मुलाकात की।
लुधियाना(स्याल): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विश्वस्त साथी एवं एस.जी.पी.सी. के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने ताजपुर रोड, केन्द्रीय जेल में बंद एस.जी.पी.सी. के पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह भौर से मुलाकात की।
जेल से बाहर निकलने पर जब जत्थेदार मक्कड़ से भौर की गिरफ्तारी के विषय में पूछा तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। जत्थेदार मक्कड़ ने इस मुलाकात को साधारण बताया। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से संबंधित जत्थेदारों में रोष पाया जा रहा है और किसी भी समय स्थिति विस्फोटक हो सकती है। जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर की गिरफ्तारी, एस.जी.पी.सी. के पूर्व प्रधान की मुलाकात व अकाली दल के प्रवक्ता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल की कुछ दिन पूर्व जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ से तीखी प्रक्रिया के साथ शब्दावली का प्रयोग किसी भी समय अकाली राजनीति में भूचाल ला सकता है।