Edited By Des raj,Updated: 31 Aug, 2018 01:00 AM
दकोहा निवासी 15 साल की एक नाबालिग युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में नामजद की गई पीड़िता की मौसी को नंगल शामा (दकोहा) पुलिस चौकी के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने आज काबू कर लिया है। मीनू नामक आरोपी महिला को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
जालंधर(महेश): दकोहा निवासी 15 साल की एक नाबालिग युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में नामजद की गई पीड़िता की मौसी को नंगल शामा (दकोहा) पुलिस चौकी के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने आज काबू कर लिया है। मीनू नामक आरोपी महिला को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस दकोहा निवासी प्रिया नामक एक महिला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो कि अभी जेल में सजा काट रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर प्रिया, मीनू तथा उससे दुष्कर्म करने वाले युवक पर थाना रामा मंडी में आई.पी.सी. की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया था। पुलिस नाबालिगा को अम्बाला ले जाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश में रेड कर रही है।