मस्कट में फंसी 104 लड़कियों को वतन लाने में औजला ने मांगी विदेश मंत्री से मदद

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2020 03:06 PM

aujla seeks help from foreign minister to bring 104 girls trapped in muscat

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से खाड़ी देश मस्कट में फंसी 104 भारतीय लड़कियों को देश में वापस लाने की मांग की है।

अमृतसर(ममता) : सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से खाड़ी देश मस्कट में फंसी 104 भारतीय लड़कियों को देश में वापस लाने की मांग की है। उन्होंने उनसे कहा कि सरबत का भला ट्रस्ट के प्रमुख डा. एस.पी. सिंह ओबराय का सहयोग करें तो वो अपने खर्च पर लड़कियां भारत लाने को तैयार हैं।


औजला ने बताया कि अ‘छी सैलरी का झांसा देकर कुछ एजैंटों ने उक्त लड़कियों को मस्कट में ले जाकर वहां के साहूकारों को बेच दिया जो उनसे वहां गुलामों की तरह 1
8 घंटे काम लेते और मारपीट करते थे। ये लड़कियां किसी तरह भारतीय अम्बैसी पहुंची और बचाने की गुहार लगाई। अम्बैसी में 89 लड़कियां हैं और 15 लड़कियां लोगों के पास रह रही हैं। इनमें से 14 लड़कियां पंजाब, ज्यादातर आंध्र प्रदेश बाकी दूसरे सूबों की हैं। औजला ने विदेश मंत्री से कहा कि डा. एस.पी. सिंह ओबराय लड़कियों को अपने खर्च पर भारत लाने को तैयार हैं बशर्ते भारतीय अम्बैसी उनके कागजात उपलब्ध करवा दे। इस पर विदेश मंत्री ने भरोसा दिया कि कुछ दिनों में लड़कियों के पेपर मुहैया करवाने में अम्बैसी मदद करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!