Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 12:18 PM
गणतंत्र दिवस दौरान अटारी बार्डर पर बी.एस.एफ. के जवानों सहित आम जनता का जोश शिखर पर रहा। इस समागम में जहां बी.एस.एफ.के महानिदेशक के.के. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं फिल्मी सितारों व सैलीब्रिटीज ने भी रिट्रीट सैरेमनी परेड का मजा लिया और परेड...
अमृतसर(नीरज): गणतंत्र दिवस दौरान अटारी बार्डर पर बी.एस.एफ. के जवानों सहित आम जनता का जोश शिखर पर रहा। इस समागम में जहां बी.एस.एफ.के महानिदेशक के.के. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं फिल्मी सितारों व सैलीब्रिटीज ने भी रिट्रीट सैरेमनी परेड का मजा लिया और परेड देखने आए लोगों का मनोरंजन किया।
जानकारी के अनुसार क्रिकेटर कपिल देव, फिल्म स्टार मनोज वाजपेयी सहित कई फिल्मी सितारे गणतंत्र दिवस समागम में उपस्थित हुए। हालांकि इस दौरान बी.एस.एफ. व पाकिस्तान रेंजर्स के बीच तल्खी साफ नजर आई और पाकिस्तान रेंजर्स के गलत इशारों का जवाब बी.एस.एफ.के जवानों ने भी उसी भाषा में दिया जिसको देखकर दर्शकों में उत्साह की लहर देखते ही बनती थी।