पूर्व सरपंच ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर किए फायर, दहशत में लोग

Edited By Vatika,Updated: 04 Jan, 2021 12:11 PM

attack on brother by former sarpanch

चुनावी रंजिश के कारण गांव जैनपुर के पूर्व सरपंच ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर फायर कर दिए।

लुधियाना(राज): चुनावी रंजिश के कारण गांव जैनपुर के पूर्व सरपंच ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर फायर कर दिए। घटना के समय मौजूदा सरपंच उक्त भाइयों के घर में आया था। गोली से मौजूदा सरपंच तो बाल-बाल बच गया मगर गोली एक भाई के कंधे पर तो दूसरे भाई की जांघ पर जा लगी। गोली की आवाज से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों भाइयों को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने परमजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं आर्म्स के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में परमजीत सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई सिकंदर सिंह दोनों गांव जैनपुर में रहते हैं। दोनों ही खेती बाड़ी का काम करते है। गांव के सरपंच बलकरण सिंह का उनके घर पर आना जाना था जबकि आरोपी गुरजंट सिंह पूर्व सरपंच है। बलकरण सिंह ने चुनाव में उसे हराया था। इसलिए गुरजंट सिंह उससे रंजिश रखता था। 31 दिसंबर की रात को बलकरण एक प्लाट के संबंध में बात करने के लिए घर आया हुआ था। उसने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। आरोपी गुरजंट सिंह उनके पड़ोस में रहता है। परमजीत सिंह का कहना है कि सरपंच बलकरण की कार खड़ी देखकर वह उनके घर पर आया। उनकी मां दरवाजा खोलने के लिए गई तो आरोपी कहने लगा कि कार यहां पर क्यों खड़ी हुई है, इसके अलावा उसकी मां से बहस करने लगा।

जब वे बाहर गए तो आरोपी ने गालियां देनी शुरू कर दी और धमकियां देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे हथियार से फायरिंग शुरू कर दी थी। परमजीत का कहना है कि फायरिंग में सरपंच तो बाल-बाल बच गया मगर एक गोली उसके कंधे पर लगी और दूसरी गोली उसके भाई सिंकदर सिंह के जांघ पर जा लगी। दोनों घायल हो गए और आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया था। इसके बाद बलकरण ने दोनों भाइयों को डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल कराया। उधर, इंस्पैक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि दोनों घायल भाई डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती है। दोनों की हालत पहले से ठीक है। आरोपी गुरजंट सिंह अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!