बेखौफ लुटेरे: लूट की वारदात के बाद जलाया ATM, देखें तस्वीरें
Edited By Tania pathak,Updated: 10 Apr, 2021 03:23 PM
खन्ना के नजदीकी गांव इकोलाहा में रात के समय लूट की वारदात हुई।
खन्ना (विपन): खन्ना के नजदीकी गांव इकोलाहा में रात के समय लूट की वारदात हुई। इतना ही नहीं लुटेरों ने ए.टी.एम. लूटने के बाद मशीन को आग भी लगा दी। मिली जानकारी मुताबिक यह घटना बीती रात करीब 2 बजे की है।
लूटेरों की तरफ से पहले एस.बी.आई. बैंक का ए.टी.ऐम. लूटा गया। इसके बाद ए.टी.ऐम. को आग लगा कर जला दिया गया।
ए.टी. एम. में लाखों रूपए की रकम होने की बात भी कही जा रही है।
फिलहाल इस घटना का पता लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।