Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 09:47 AM
मामूली तकरार व पुरानी रंजिश के चलते कपूरथला की माडर्न जेल में एक कैदी व हवालाती में हुई मारपीट दौरान दोनों के घायल होने उपरांत उन्हें जेल कर्मचारियों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): मामूली तकरार व पुरानी रंजिश के चलते कपूरथला की माडर्न जेल में एक कैदी व हवालाती में हुई मारपीट दौरान दोनों के घायल होने उपरांत उन्हें जेल कर्मचारियों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन तीर्थ सिंह पुत्र लैहंबर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला की माडर्न जेल में कैदी के रूप में सजा काट रहा है। उसकी जेल में ही एक हवालाती अवतार सिंह पुत्र प्यारा सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसको लेकर जेल कर्मचारियों ने मामले को खत्म कर दिया था। मंगलवार जब वह छुट्टी के समय बैरक के बाहर किसी काम के लिए जा रहा था तो अवतार सिंह ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अवतार सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने बताया कि उस पर तीर्थ सिंह ने लोहे की पाइपों से हमला किया है।