Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2018 12:37 PM
थाना हरिके पत्तन पुलिस ने रंजिश के तहत 1 व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसे घायल करने और जान से मारने की धमकियां देने पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
तरनतारन (रमन): थाना हरिके पत्तन पुलिस ने रंजिश के तहत 1 व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसे घायल करने और जान से मारने की धमकियां देने पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस को दी शिकायत में सुखबीर सिंह पुत्र शिंदा सिंह निवासी पिं्रगड़ी ने बताया कि वह शाम के समय अपने घर जा रहा था कि रास्ते में मोमी सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह, प्रभ सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव पिं्रगड़ी और 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। इस संबंध में ए.एस.आई. सुरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।