10,000 रुपए रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 07:52 AM

asi arrested in bribe case

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत लेने वाले थाना शाहकोट के ए.एस.आई. अवतार सिंह को विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिससे मौके पर रंग लगे 10,000 के नोट बरामद किए गए हैं।

जालंधर (प्रीत): झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत लेने वाले थाना शाहकोट के ए.एस.आई. अवतार सिंह को विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिससे मौके पर रंग लगे 10,000 के नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी ने शिकायकत्र्ता से 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि शाहकोट के गांव टुटशेर सिंह निवासी मंगल सिंह उर्फ सोनू ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई अरुणजीत सिंह उर्फ अरुण वासी कन्निया खुर्द के खिलाफ 3 अक्तूबर 2016 में महिला तीर्थ कौर की शिकायत पर थाना शाहकोट में धारा 379 बी, 454 आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज हुआ। केस की जांच थाना शाहकोट में तैनात ए.एस.आई. अवतार सिंह के पास थी। मंगल सिंह ने आरोप लगाया कि अरुणजीत की गिरफ्तारी को लेकर ए.एस.आई. अवतार सिंह उनके घर रेड करता और कई बार रुपए ले गया।

पिछले समय में ए.एस.आई. ने धमकाया कि वह उसके भाई को अदालत से भगौड़ा घोषित करवा देगा नहीं तो उसे अदालत में पेश कर दे। मंगल सिंह ने अपने भाई अरुणजीत को अदालत में पेश करवा दिया और ए.एस.आई. अवतार सिंह ने अरुणजीत सिंह को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। मंगल सिंह ने शिकायत में कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान ए.एस.आई. अवतार सिंह ने उसे थाना बुलाया और कहा कि अरुणजीत सिंह ने पूछताछ में उसका (मंगल सिंह) का नाम लिया है। उसे भी गिरफ्तार कर लेगा, नहीं तो उसे 25,000 रुपए दे दे। अगर वह 25,000 रुपए देता है तो उसे क्लीन चिट दे देगा।

मंगल सिंह के मुताबिक उसके द्वारा मिन्नतें करने पर सौदा 10,000 रुपए में हुआ। थानेदार ने कहा कि रिमांड खत्म होने से पहले उसे 10,000 रुपए दे दे। एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि मंगल सिंह की शिकायत पर डी.एस.पी. कपूरथला कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पैक्टर दलबीर सिंह व उनकी टीम ने ट्रैप लगाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी थानेदार अवतार सिंह को मंगल सिंह से 10,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!