Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 01:54 PM
फगवाड़ा पुलीस थाना सदर में विजिलेंस की रेड हुई है। डी.एस.पी. विजिलेंस मंजीत सिंह ने बताया कि गगन कुमार नामक एक शख्स की शिकायत पर थाना सदर के ए.एस.आई जगतार सिंह को काबू किया गया है।
फगवाड़ा (जलोटा): विजिलेंस विभाग ने फगवाड़ा सदर थाने के ए.एस.आई. को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है |
प्राप्त जानकारी अनुसार गगन कुमार ने विभाग को शिकायत की थी की किसी केस के मसले को लेकर ए.एस.आई रिश्वत मांग रहा है जिसके बाद फगवाड़ा पुलीस थाना सदर में विजिलेंस ने रेड की। डी.एस.पी. विजिलेंस मंजीत सिंह ने बताया कि गगन कुमार नामक एक शख्स की शिकायत पर थाना सदर के ए.एस.आई जगतार सिंह को काबू किया गया है। ए.एस.आई. जगतार सिंह ने गगन कुमार से तीन हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद गगन ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी थी। विजिलेंस टीम उसे गिरफ्तार कर साथ ले गई है। टीम के साथ सरकारी गवाह भी थे।