Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Apr, 2020 01:40 PM
जहां आज पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते हाहाकार मचा हुआ है। वहीं जालंधर देहाती पुलिस ने....
जालंधर: जहां आज पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते हाहाकार मचा हुआ है। वहीं जालंधर देहाती पुलिस ने इन्सानियत की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने 12 दिन के एक बच्चे की जान बचाई है।
जानकारी के अनुसार बच्चे के परिवार वाले आर्थिक रूप से उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। इसी कारण पुलिस के दो अधिकारियों ए.एस.आई. और कांस्टेबल ने एक प्राइवेट अस्पातल में उस बच्चे को भर्ती करवाया। ए.एस.आई. जगमोहन सिंह और कांस्टेबल जसवीर सिंह जोकि ट्रैफिक पुलिस में तैनात है, ने बच्चे का इलाज करवाया। दोनों अधिकारी बच्चे की मदद कर प्रशंसा के पात्र बन गए हैं।