अश्वनी शर्मा ने हरदीप पुरी से पंजाब के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

Edited By swetha,Updated: 23 Jan, 2020 08:38 AM

ashwani sharma discusses the political situation in punjab with hardeep puri

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय शहरी विकास व नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर उन्हें पंजाब के राजनीतिक हालात व कांग्रेस की कै. अमरेंद्र सिंह सरकार की नीतियों पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश...

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय शहरी विकास व नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर उन्हें पंजाब के राजनीतिक हालात व कांग्रेस की कै. अमरेंद्र सिंह सरकार की नीतियों पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता भी उनके साथ थे।

अश्वनी शर्मा ने हरदीप पुरी को बताया कि पंजाब में कै. अमरेंद्र सिंह ने पंजाब की जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब की तरफ मुंह करके श्री गुटका साहिब को हाथ में पकड़ कर शपथ लेकर जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की थी और आज तक जनता से किया हुआ कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया है। 

उलटा प्रदेश की जनता पर टैक्सों का और बोझ डाल दिया है और जनता पर लगाए गए डिवैल्पमैंट टैक्स का सारा पैसा भी कांग्रेसी नेता व उनके चहेतों की जेबों में जा रहा है। राज्य के किसी भी कोने में कहीं भी विकास नहीं हुआ है। यहां तक कि प्रदेश के सरकारी विभागों में काम करने वालों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार रेत माफिया, तेल माफिया, शराब माफिया व अपराधियों के दबाव में काम कर रही है। सिर्फ अपने चहेतों व रिश्वत से जेबें भरने वालों के ही काम कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!