Edited By Vaneet,Updated: 19 Jan, 2019 10:32 PM
वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजर अब लोकसभा चु..
चंडीगढ़/बरनाला:(शर्मा): वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजर अब लोकसभा चुनाव पर टिक गई है। केजरीवाल रविवार को बरनाला में रैली को संबोधित कर लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल बजाएंगे।
इस दौरान जहां केजरीवाल दिल्ली में पार्टी की सरकार के जनकल्याण कार्यों का गुणगान करेंगे, वहीं कैप्टन सरकार की विफलताओं व पूर्व अकाली-भाजपा सरकारों पर भी निशाना साधेंगे। ‘आप’ ने केजरीवाल की बरनाला में पहली रैली सोच-समझकर रखी है क्योंकि बरनाला मालवा क्षेत्र जहां पार्टी को विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक समर्थन मिला था, का सैंट्रल स्थल है। देखने वाला पहलू यह होगा कि क्या केजरीवाल प्रदेश इकाई में मचे घमासान और पार्टी के विघटन के बाद अस्तित्व में आई पंजाबी एकता पार्टी पर भी प्रतिक्रिया प्रकट करते हैं या नहीं।