Edited By Tania pathak,Updated: 25 Sep, 2021 01:42 PM
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्लीं के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल का 26 सितम्बर का पंजाब दौरा रद्द हो गया है। इसकी पुष्टि आप लुधियाना के जिला प्रधान सुरेश गोयल ने संपर्क करने पर बताया....
लुधियाना (सलूजा): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्लीं के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल का 26 सितम्बर का पंजाब दौरा रद्द हो गया है। इसकी पुष्टि आप लुधियाना के जिला प्रधान सुरेश गोयल ने संपर्क करने पर बताया कि केजरीवाल ने लुधियाना भी आना था। गोयल ने बताया कि केजरीवाल ने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान रोजगार के मुद्दे पर पंजाब के लोगों को गांरटी देने का ऐलान करना था।
मिली जानकारी अनुसार केजरीवाल ने अपना ये दौरा पंजाब के बदले राजनीतिज्ञ माहौल के चलते फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। अब केजरीवाल आने वाले कुछ दिनों के दौरान पंजाब का दौरा करके दूसरी गांरटी का ऐलान करेगे। इससे पहले केजरीवाल पंजाब भर के लोगों को बिजली के मामले में गांरटी दें चुके है। जब से केजरीवाल पंजाब में ऐलान करके गए है तब से लेकर आज तक दूसरे राजनीतिज्ञ दल भी पंजाब के लोगों को अपने अपने स्तर पर गांरटी देने लगे है ताकि उनका वोट बैंक कहीं खिसक न जाए।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here