अरुणा अरोड़ा सच्ची जनसेवक, मेहनत ने रंग दिखाया: अमरेन्द्र सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 04:49 AM

aruna arora true public servant hard work showed the color amrendra singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज जालंधर के समस्त मतदाताओं से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा है कि वार्ड नं. 27 से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रही श्रीमती अरुणा अरोड़ा सच्ची जनसेवक हैं जिनका काम बोल रहा...

जालंधर/चंडीगढ़(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जालंधर के समस्त मतदाताओं से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा है कि वार्ड नं. 27 से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रही श्रीमती अरुणा अरोड़ा सच्ची जनसेवक हैं जिनका काम बोल रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज अरोड़ा ने कांग्रेस के लिए पिछले 10-15 वर्षों में अनथक मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मनोज की धर्मपत्नी श्रीमती अरुणा अरोड़ा ने न केवल अपने वार्ड बल्कि समूचे शहर के लोगों की सही अर्थों में सेवा की है। उन्होंने कहा कि आज अगर माडल टाऊन समूचे जालंधर शहर में पॉश इलाका बना है तो इसका पूरा श्रेय मनोज अरोड़ा व उनकी पत्नी अरुणा अरोड़ा को जाता है। 

मनोज अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की थी तब मुख्यमंत्री ने अरुणा अरोड़ा को लेकर उक्त शब्द व्यक्त किए। मनोज ने मुख्यमंत्री को अपने वार्ड समेत पूरे शहर में कांग्रेस की कार्पोरेशन चुनाव में स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मनोज से यह भी कहा कि अरुणा अरोड़ा लोगों के सुख-दुख में हमेशा सम्मिलित होती रही हैं। उनकी जीत बारे किसी को कोई संशय नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!