Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 01:34 PM
थाना अमीर खास के प्रभारी साहिब सिंह को देर रात डी.एस.पी. विजीलैंस पलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
जलालाबाद (सेतिया): थाना अमीर खास के प्रभारी साहिब सिंह को देर रात डी.एस.पी. विजीलैंस पलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एस.एस.पी. विजीलैंस हरगोबिंद सिंह ने बताया कि बीते दिनों गेहूं चोरी का मामला थाना अमीर खास में दर्ज हुआ था और उक्त मामले में एस.एच.ओ. ने विजय कुमार से 1 लाख 20 हजार रुपए पहले ले लिए और बाद में 1 लाख और देने की मांग की जिस पर पहले 50 हजार रुपए देने तय हुए। इस दौरान उसने विजीलैंस विभाग से संपर्क साधा। देर सायं विजय कुमार ने जब थाना अमीर खास के एस.एच.ओ. को 50 हजार रुपए दिए गए तो उसे विजीलैंस के डी.एस.पी. पलविंदर सिंह ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।