जी.एस.टी. को लेकर उद्योगपतियों को आ रही परेशानियां को सरकार जल्द करेगी दूर : अनुराग ठाकुर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Nov, 2019 08:53 AM

anurag thakur government will remove gst problems

राकेश राठौर ने केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ राजनीतिक मुद्दों पर की चर्चा

जालंधर(कमलेश): भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री वित्त एवं कार्पोरेट अफेयर्स अनुराग ठाकुर का सर्किट हाऊस जालंधर में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओं, पार्षदों, जिला पदाधिकारियों, मंडल मोर्चों के अध्यक्षों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग से मिले। वहीं उन्होंने जी.एस.टी. एवं टैक्स के कुछ अहम मुद्दों पर शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों को जो भी दिक्कत पेश आ रही है, को लेकर उनके साथ चर्चा की। ठाकुर ने कहा कि इसके लिए उनके विभाग द्वारा समय-समय पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं और सरकार अपने स्तर पर लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों की जी.एस.टी. में रहती समस्याओं को भी जल्द दूर करेगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सैल मनीष विज, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, रवि महेंद्रू, अशोक गांधी, सुभाष सूद, शिव दयाल चुघ, पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अविनाश शैले, दविन्द्र कालिया, अमित सिंह, अरुण बजाज, किशन लाल शर्मा, दीपक तेलु, पार्षद सुशील शर्मा, वीरेश मिंटू, प्रभ दयाल, शाहिना परवीन, अर्जुन खुराना, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी, स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष अमित भाटिया, संजीव बाली, अजय चोपड़ा, ललित यादव बाबू, हितेश स्याल, राहुल चोपड़ा, जय कल्याण, विकास कल्याण, मोहम्मद यूसुफ, राम लुभाया कपूर, कंचन शर्मा, राजेश कपूर, यजीत हुरिया, सन्नी भगत, करण शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!