पंजाब में एक और देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, मौके पर 4 रंगे हाथों काबू

Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2024 01:42 PM

another prostitution centre busted in punjab

देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,

मुक्तसर : सादिक पुलिस ने मोहल्ला निवासियों के प्रयासों से मुक्तसर रोड सादिक में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि 2 लोग भागने में सफल हो गए। मुख्य अधिकारी थाना सादिक इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि हमारे पड़ोस में एक मकान में पति-पत्नी किराए पर रहते हैं। हमें पता चला है कि वे इन किराये के मकान में बाहर से महिलाओं और पुरुषों को बुलाते हैं और गलत काम करते हैं और पैसे वसूलते हैं।

यह भी पढ़ें : Punjab: NHAI के ठेकेदारों को मिली धमकी, काम किया तो करेंगे ये हाल

मोहल्ले वाले मौके का इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने प्लानिंग से आरोपियों के घर में महिलाओं और पुरुषों के आते ही, वह घर में घुस आए और 3 महिलाओं और एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले वालों ने मौके पर पुलिस बुला ली। थाना सादिक की पुलिस ने 4 को काबू कर लिया, जबकि एक महिला और एक पुरुष भागने में सफल रहे। थाना सादिक में पति-पत्नी फाजिल्का और मुक्तसर की 2 महिलाओं और मनी सिंह वाला के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!