Edited By Tania pathak,Updated: 14 Jun, 2020 01:35 PM
मिली जानकारी अनुसार जालंधर का पॉजिटिव आया मरीज महिंद्रू नगर का रहने वाला है...
जालंधर(रत्ता): कई दिनों से ज़िले में जारी कोरोना वायरस की बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह जिले में कोरोना के 4 नए पॉजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक होशियारपुर, जालंधर अमृतसर और एक अन्य राज्य का है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर का पॉजिटिव आया मरीज महेंद्रु मोहल्ला का रहने वाला है, जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 330 तक पहुंच गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को आज 610 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट भी मिली है।