Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Mar, 2020 03:56 PM
प्रीत नगर के रहने वाले एक गरीब परिवार ने अपने घर का खर्च चलाने के लिए करीब 5 महीने पहले अपनी बेटी को दुबई भेजा था।
मोगा(विपन): प्रीत नगर के रहने वाले एक गरीब परिवार ने अपने घर का खर्च चलाने के लिए करीब 5 महीने पहले अपनी बेटी को दुबई भेजा था। जानकारी के अनुसार लड़की को वहां रोजगार नहीं मिला बल्कि उसे परेशान किया जाने लगा। इसी कारण कुछ दिन पहले पीड़िता के पिता ने हलका मोगा के पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह से पीड़िता को भारत वापस लाने की गुहार लगाई। जत्थेदार तोता सिंह ने सांसद हरसिमरत कौर बादल के ध्यान में यह मामला लाया जिन्होंने केंद्र में विदेश मंत्री से बातचीत कर लड़की को भारत लाने की बात कही है।
अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह ने आज प्रैस कांफ्रेस दौरान बताया कि लड़की दुबई में भारतीय अम्बैंसी में पहुंच गई है और जल्द ही वह भारत वापस आएगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीड़ित लड़की के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी दुबई में गलत लोगों के हाथों में चली गई थी। उन्होंने काम देने की बात कही थी लेकिन उसे परेशान किया गया। आज जत्थेदार तोता सिंह की वजह से वह सुरक्षित अपने घर वापस आ जाएगी।