Edited By Tania pathak,Updated: 04 Feb, 2021 01:53 PM
इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली धरने में डटे अब तक कई किसान अपनी जान गंवा चुके है।
पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीनों से जारी किसान आंदोलन हर दिन और तेज होता जा रहा है। इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली धरने में डटे अब तक कई किसान अपनी जान गंवा चुके है। इसी बीच मिली जानकारी अनुसार आज सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान जसमेल सिंह का निधन हो गया है। आज बॉर्डर पर हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। बरनाला के रहने वाले जसमेल सिंह की आयु 47 वर्ष थी। वह पिछले साल नवंबर से ही धरना प्रदर्शन में शामिल था।