Edited By Tania pathak,Updated: 26 Aug, 2021 12:12 PM
पंजाब की सियासत में चल रही राजनितिक उठा-पटक के बीच नवजोत सिंह सिद्धू अपने विरोधियों पर निशाना साधने में पीछे नहीं हटते। अब एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट क...
चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में चल रही राजनितिक उठा-पटक के बीच नवजोत सिंह सिद्धू अपने विरोधियों पर निशाना साधने में पीछे नहीं हटते। अब एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है।
सिद्धू ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि - ' अढ़ाई साल के लंबे इंतजार के बाद, कल बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी की एसटीएफ और राज्य सरकार की रिपोर्ट पर माननीय उच्च न्यायालय जांच करेगी…इसमें मुख्य अपराधी का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। यह पंजाब के युवाओं के लिए न्याय की बात है !!
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते है। रोजाना उनकी तरफ से किए गए ट्वीट खबरों की सुर्खियां बनते है। इतना ही नहीं वह विरोधियों के साथ-साथ अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लेने से भी परहेज नहीं करते।