न सुरक्षा दीवार, न रेलिंग... पुल पर फिर हुआ हादसा, बाइक समेत नहर में गिरा युवक

Edited By Urmila,Updated: 30 Aug, 2026 02:38 PM

another accident occurred at the kandi canal bridge

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण अड्डा झीर दी खूही से कमाई देवी सड़क पर स्थित अड्डा नमोली के पास कंडी नहर के पुल पर सुरक्षा दीवार न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

हाजीपुर (जोशी): लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण अड्डा झीर दी खूही से कमाई देवी सड़क पर स्थित अड्डा नमोली के पास कंडी नहर के पुल पर सुरक्षा दीवार न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं जिस के बार-बार समाचार प्रकाशित होने के बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसी लापरवाही के चलते आज फिर एक हादसा हो गया जिसमें एक बाइक सवार बाइक सहित कंडी नहर में जा गिरा लेकिन गनीमत यह रही की लोगों ने मुश्तैदी दिखाते हुए बाइक सवार को नहर में से सही सलामत बाहर निकाल लिया । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पुत्र रविंदर कुमार, निवासी गांव नथूवाल, अपनी बाइक नंबर पी.बी.08-सी.जे.-3703 पर सवार होकर जा रहा था। पुल पर सेफ्टी दीवार न होने के कारण उसकी बाइक अचानक बेकाबू होकर सीधे कंडी नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुनील कुमार को नहर के तेज बहाव से सही-सलामत बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। इसके बाद एकत्रित हुए लोगों के सहयोग से काफी मेहनत के बाद बाइक को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया। 

मौके पर मौजूद लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल दैनिक आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यहां मजबूत सेफ्टी दीवार या लोहे की रेलिंग होना अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुरजोर मांग की है कि बिना किसी और देरी के इस पुल पर तुरंत पक्की सुरक्षा दीवार बनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े जान-माल के नुकसान और अप्रिय घटना से बचाव हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!