Edited By Urmila,Updated: 25 Apr, 2022 05:31 PM
भारत सरकार का गृह मंत्रालय देश के सर्वोत्तम पुलिस थानों की चयन करने और रैकिंग करने के लिए पुलिस थानों के मूल्यांकन के लिए एक सालाना सर्वेक्षण करवाता है...
संगरूर (विजय कुमार सिंगला): भारत सरकार का गृह मंत्रालय देश के सर्वोत्तम पुलिस थानों की चयन करने और रैकिंग करने के लिए पुलिस थानों के मूल्यांकन के लिए एक सालाना सर्वेक्षण करवाता है। शीर्ष के 10 चुने हुए पुलिस थानों के नामों का ऐलान किया जाता है और इस सम्बन्ध में बढ़िया चुने गए पुलिस थानों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। वर्ष-2021 के लिए सर्वेक्षण मैसर्ज ट्रांस रूरल एग्री कंसल्टिंग सर्विसिज प्राईवेट की तरफ से करवाया गया था।
सर्वेक्षण के आधार पर सबसे पहले 75 पुलिस स्टेशनों को शार्टलिस्ट किया गया था और आखिर में भारत में से 10 सबसे बढ़िया पुलिस थाने चुने गए। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से सालाना रैकिंग में जिला संगरूर के पुलिस थाना छाजली को पंजाब का सर्वोत्तम पुलिस थाना चुना गया है।
इस सम्बन्ध में आज वी.के. भावरा, आई.पी.एस., डी.जी.पी., पंजाब की तरफ से ए.डी.जी.पी (एच.आर.डी.) शशि प्रभा आई.पी.एस. की हाजरी में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस मनदीप सिंह सिद्धू, (आई.पी.एस.), एस.एस.पी संगरूर को प्रदान किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here