Edited By Vaneet,Updated: 12 Oct, 2018 10:59 PM
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शुक्रवार को शहर में थे। उन्हें शहर के राणी झांसी रोड पर स्थित मालाबार गोल्ड का उद्घाटन करने के लिए शाम 4 बजे पहुंचना था लेकिन उनके ...
लुधियाना(मीनू): बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शुक्रवार को शहर में थे। उन्हें शहर के राणी झांसी रोड पर स्थित मालाबार गोल्ड का उद्घाटन करने के लिए शाम 4 बजे पहुंचना था लेकिन उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए 3 बजे ही इकट्ठा होना शुरू हो गए। जैसे ही अनिल कपूर पहुंचे लोगों ने अपने कैमरों में उनके हर एक्शन को कैद किया। सबसे पहले अनिल कपूर ने शहरवासियों को सत् श्री अकाल कह कर संबोधित किया और फिर ‘एक दो तीन चार....’ गीत पर डांस किया।
अनिल कपूर ने कहा कि ‘मैं भी पंजाबी थोड़ी-बहुत बोल लेता हूं। मेरे पेरैंट्स तो काफी अच्छी पंजाबी बोलते हैं। मैं लुधियाना पहली बार आया हूं और आकर सबसे पहले दाल मक्खनी और पनीर का मजा लिया है। मैं सुनता ही आया था कि पंजाब का खाना लाजवाब है आज खाकर मजा आ गया। पंजाबियों की मेहमान नवाजी भी कुछ खास ही है।’
लड़कियां व महिलाएं हर पहलू से हैं सुपीरियर
मी टू मूवमैंट पर अनिल ने कहा कि ‘मेरी नजर में लड़कियां और औरतें हर पहलू से सुपीरियर हैं। मी टू मूवमैंट वाइल्डफायर की तरह पूरे देश में फैल रहा है। यह बेहद अच्छा कदम है। देश में बहुत-सी महिलाएं सैक्सुअल ह्रासमैंट का शिकार होती हैं और इस मुहिम के तहत वे अपनी आवाज उठा सकती हैं। मेरे घर में भी 3 औरतें हैं। तीनों इंडीपैंडैंट हैं। मैं सिर्फ उन्हें सुनता हूं। मैं यही कहना चाहता हूं कि मी टू का जो मूवमैंट चल रहा है ‘इट्स फैंटास्टिक’।