Edited By swetha,Updated: 22 Apr, 2018 11:01 AM
अंतर्राष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तान से लौटे जत्थे में अमृतसर का नौजवान अमरजीत सिंह गायब बताया जा रहा है।
अमृतसर (स.ह.): अंतर्राष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तान से लौटे जत्थे में अमृतसर का नौजवान अमरजीत सिंह गायब बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह जिसका वीजा नंबर 1865 था, वह भी अन्य सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान में धार्मिक त्यौहार मनाने व सिख गुरुद्वारों के दर्शन करने गया था, लेकिन आज जब 1790 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान से आई विशेष ट्रेनों के जरिए भारत पहुंचा तो अमरजीत सिंह उसमें गायब पाया गया। सुरक्षा एजैंसियां इस मामले की जांच में जुट गई हैं। पहले ही एक भारतीय लड़की की तरफ से पाकिस्तानी नागरिक के साथ शादी करने व इस्लाम अपनाने के बाद यह मामला चर्चा में है।