Edited By Mohit,Updated: 23 Jun, 2019 09:15 PM
तीन बच्चों की मां को पति द्वारा दुपट्टे के साथ गला घोंट कर मारने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। जिस सम्बन्धित थाना गोईन्दवाल की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
तरनतारन (रमन): तीन बच्चों की मां को पति द्वारा दुपट्टे के साथ गला घोंट कर मारने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। जिस सम्बन्धित थाना गोईन्दवाल की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोकसभा हलका खडूर साहब अधीन आते गांव जहांगीर निवासी शरनजीत कौर (35) पत्नी चरनजीत सिंह जिस का करीब 15 साल पहले विवाह हुआ था। शरनजीत कौर मेहनत मजदूरी का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी और उसका पति शराब पीने का आदी था और कोई काम धंधा नहीं करता था। कुछ दिन पहले शरनजीत कौर अपने मायके गई और दो दिन पहले ही घर की हालत बुरी होने के कारण 1500 रुपए लेकर वापिस आ गई। शरनजीत कौर का पति उस दिन से ही 1500 रुपए नशे के लिए मांग रहा थी जिसको देने से वह इन्कार करती रही।
इस दौरान दोनों में तकरार इतना ज़्यादा बढ़ गया कि चरनजीत सिंह ने अपनी पत्नी की उसी के दुपट्टे के साथ गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोईन्दवाल के सब इंस्पेक्टर केवल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही शुरू की। वर्णनीय है कि मृतका अपने पीछे एक लड़का और 2 लड़कियां छोड़ गई है।