Edited By Mohit,Updated: 24 Nov, 2018 06:51 PM
पंजाब पुलिस ने अमृतसर बम धमाके पर कश्मीर के आतंकवादी जाकिर मूसा का हाथ होने से इन्कार कर दिया है। चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने साफ किया कि जालंधर के मक्सूदां.....
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने अमृतसर बम धमाके पर कश्मीर के आतंकवादी जाकिर मूसा का हाथ होने से इन्कार कर दिया है। चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने साफ किया कि जालंधर के मक्सूदां थाने में हुए बम धमाके में तो जाकिर मूसा की भूमिका सामने आई थी, लेकिन अमृतसर बम धमाके में जाकिर मूसा का कोई हाथ नहीं है।
गौरतलब है कि जालंधर में हुए बम धमाके के बाद इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि जाकिर मूसा को अमृतसर में देखा गया है और निरंकारी भवन पर हुए बम धमाके में भी जाकिर मूसा का ही हाथ है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में मूसा की भूमिका को नाकार कर सारी अटकलों पर विराम चिन्ह लगा दिया है।