Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 07:22 AM
समाज में लड़के-लड़कियों को बराबर का दर्जा देने के बावजूद दोनों के जनसंख्या अनुपात में काफी बड़ा अंतर देखा जा रहा है। अमृतसर में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का अनुपात कम होने को गंभीरता से लेते हुए जागरूकता रैली निकाली गई।
अमृतसरः समाज में लड़के-लड़कियों को बराबर का दर्जा देने के बावजूद दोनों के जनसंख्या अनुपात में काफी बड़ा अंतर देखा जा रहा है। अमृतसर में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का अनुपात कम होने को गंभीरता से लेते हुए जागरूकता रैली निकाली गई। बी.बी.के.डी.ए.वी. वूमैन कालेज की ओर से निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में छात्रायों ने भाग लिया। इस मौके पर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ शहर का लारेंस रोड गूंज उठा। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ उठी इस आवाज में शहर के प्रशासनिक अधिकारी भी सुर मिलाते नजर आए।
वहीं छात्रायों का कहना है कि वह किसी भी पक्ष से लड़कों से कम नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में उनके बराबर काम कर रही हैं। चाहे आज लड़कियों को लड़कों के बराबर दर्जा देने की बहुत सी मिसालें देखने को मिल रही हैं लेकिन अफसोस कि नारी शक्ति को कुचलने के लिए कई लोग चोरी-छिपे कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौने पाप को अंजाम दे रहे हैं।