Edited By swetha,Updated: 13 Jan, 2019 04:18 PM
पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा तथा आप नेताओं में शाब्दिक हमले दिन-ब-दिन तेज होते जा रहे है। इसी कड़ी के तहत रूपनगर से विधायक अमरजीत सिंह संदोओ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्हें कुर्सी का भूखा करार देते कहा कहा कि खैहरा कांग्रेसियों...
रूपनगरः पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा तथा आप नेताओं में शाब्दिक हमले दिन-ब-दिन तेज होते जा रहे है। इसी कड़ी के तहत रूपनगर से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्हें कुर्सी का भूखा करार देते कहा कहा कि खैहरा कांग्रेसियों तथा अकालियों के साथ मिले हुए हैं। आज खैहरा को खुद मुख्तयारी मिल चुकी है। वह अपनी पार्टी के खुद ही प्रधान है। उन्होंने सिर्फ आप को नुकसान पहुंचाने के लिए पार्टी बनाई है। 30 साल के राजनितिक सफर में खैहरा ने अपने इलाके के ले कुछ नहीं किया।
पंजाबी एकता पार्टी के साथ जाने की शर्त रखते हुए उन्होंने कहा खैहरा ने आप की मैंम्बरशिप से तो इस्तीफा दे दिया है। अब नैतिकता के आधार पर उन्हें अपनी विधायकी से भी इस्तीफा देकर जनता की कचहरी में जाना चाहिए। अगर वह बड़ी अंतर से जीत जातते तो हो सकता है कि उनका मन भी उनके साथ जाने को बन जाए। उन्होंने कहा कि खैहरा अपनी हार से डरते हुए विधायकी से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।