राजा वड़िंग का सिद्धू पर निशाना, बोले-"... तो मैं बर्दाशत नहीं करूंगा"

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2022 08:33 AM

amarinder singh raja warring speak against sidhu

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग़ ने पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर

चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग़ ने पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्ति विशेष नहीं होता, बल्कि पार्टी बड़ी होती है। कई दिग्गज नेता यह भ्रम पाल लेते हैं कि उनके बगैर पार्टी नहीं चलेगी। राजा ने स्पष्ट किया कि उनकी सिद्धू के साथ कोई लड़ाई नहीं और समझौता करवाने की सुर्खियां भी बेबुनियाद हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई भी मीटिंग कर सकता है। यदि कोई पार्टी को कमजोर करने की कोशिश करेगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। 

माछीवाड़ा में कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल के नेतृत्व में रखी वर्करों की मीटिंग में राजा वड़िंग ने कहा कि बेशक कैप्टन अमरेंद्र सिंह साढ़े 9 वर्ष पंजाब के मुख्यमंत्री रहे लेकिन वह लोगों के चहेते नेता नहीं बन सके जिस कारण कांग्रेसी वर्कर कह रहे हैं कि कैप्टन ने पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया। अब हम पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और पूर्व मंत्री करम सिंह गिल के कार्यकाल वाली कांग्रेस पार्टी बनाएंगे और इस बार नई कांग्रेस होगी। लोग नेताओं को मिलने नहीं, बल्कि नेता उनके घर जाकर समस्याओं का हल करेंगे। प्रधान ने कहा कि अब कांग्रेसी वर्कर्स को पूछकर पार्टी की नीतियां बनाई जाएंगी और लोगों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!