Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 07:47 PM
पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पूछा कि वह पंजाब के लोगों को बताएं कि पंजाब ...
मानसा(जस्सल): पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पूछा कि वह पंजाब के लोगों को बताएं कि पंजाब में उनकी सरकार कहां है क्योंकि पंजाब के लोग अब अपनी तरफ से चुनी सरकार को ढूंढ रहे हैं। पंजाब अंदर कांग्रेस की सरकार ने अकाली सरकार समय पर मिली सहूलतें छीन कर पंजाब के लोगों को कंगाल कर दिया है। वह आज कस्बा झुनीर में कांग्रेस सरकार की ‘पोल खोल’ रैली में हलके के लोगों के बड़े इकट्ठ को संबोधन कर रहे थे।
जूनियर बादल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब के लोगों के पास मान रहे हैं कि पंजाब के वित्ती हालात बुरे हैं तो उन को चाहिए कि वह खुद तुरंत पंजाब में वित्ती एमरजैंसी का ऐलान करें क्योंकि अब ऐसे हलात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर वर्ग राज्य सरकार के लोग विरोधी फैसलों से दुखी है क्योंकि राज्य सरकार ने अपने चुनाव मनोरथ पत्र में किए बड़े-बड़े वायदों को कांग्रेस सरकार बनते ही पूरा तो क्या करना था बल्कि अकाली सरकार समय पर मिली सहूलतें भी छीन कर चुनाव मनोरथ पत्र को झूठ साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह को ज्योतिषी ने सरकार बनने से पहले बता दिया था कि उनकी सरकार जरूर बनेगी परन्तु चलेगी सिर्फ 2 वर्ष। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब अंदर 2019 में विधानसभा चुनाव हुए तो पंजाब अंदर फिर अकाली सरकार बनते ही लोगों को मिली सहूलतें फिर से बहाल कर दी जाएंगी।