Edited By Des raj,Updated: 28 Jul, 2018 01:01 AM
युवा नेता व नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन के तौर पर लगातार 2 बार सेवाएं निभा चुके अमरदीप सिंह चीमा को पंजाब सरकार ने पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है।
चंडीगढ़(स.ह.): युवा नेता व नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन के तौर पर लगातार 2 बार सेवाएं निभा चुके अमरदीप सिंह चीमा को पंजाब सरकार ने पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है।
चीमा इस समय पंजाब सरकार के पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ ड्रग डि-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन तथा भारत सरकार की नैशनल कमेटी फॉर प्रमोशन ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक वैल्फेयर के मैंबर हैं। जिला गुरदासपुर के गांव चीमा खुड्डी के स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते चीमा पंजाब कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य एम.एम. चीमा के पुत्र हैं।