Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 08:55 AM
शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में आने वाले समय में होने वाले सभी चुनाव अपने चिन्ह पर लड़ेगा। इसकी शुरूआत अम्बाला एवं रोहतक के आ रहे नगर निगम चुनावों में की जाएगी।
चंडीगढ़ (भुल्लर): शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में आने वाले समय में होने वाले सभी चुनाव अपने चिन्ह पर लड़ेगा। इसकी शुरूआत अम्बाला एवं रोहतक के आ रहे नगर निगम चुनावों में की जाएगी। इस संबंध में फैसला शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में लिया गया। सुखबीर ने कहा कि हरियाणा की प्रादेशिक लीडरशिप द्वारा निवेदन किए जाने पर यह फैसला लिया गया है कि वहां पार्टी के जत्थेबंधक ढांचे को मजबूत करने में मदद करने के लिए पंजाब से सीनियर अकाली लीडर भेजे जाएंगे।
उन्होंने हरियाणा इकाई को लोक-मुद्दों की पहचान करने एवं उनके हल के लिए ठोस कदम उठाने हेतु कहा। इस मौके पर अध्यक्ष शरनजीत सिंह सोठा एवं सीनियर उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने संबोधित किया। कुरुक्षेत्र वाले पार्टी कार्यालय का आधुनिकीकरण करने की सलाह भी दी गई। अकाली दल के प्रधान ने कहा कि यह कार्यालय मजबूत एवं आधुनिक संचार उपकरणों के साथ लैस होना चाहिए।
इस दौरान संबोधित करने वाले अन्य नेताओं में अमरजीत सिंह मंगी (जगाधरी), बलकार सिंह (विधायक कालियांवाली), गुरमीत सिंह तिरलोकावाला, भूपेंद्र सिंह असंध (दोनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य), बलदेव सिंह केणपुर, संत सिंह कंधारी (अम्बाला), सुखदेव सिंह गोङ्क्षबदगढ़, गुरजोत सिंह निडर (अम्बाला कैंट), बलबीर सिंह (अम्बाला), रविंद्र सिंह राणा (फरीदाबाद), सुखसागर सिंह (हिसार), गुरमीत सिंह पूनिया, प्रो. सुंदर सिंह (कैथल), चरणजीत सिंह तक्खड़, बीबी करतार कौर, सुरजीत सिंह (अम्बाला) एवं सुखजीत सिंह (सिरसा) शामिल थे।