Edited By Vaneet,Updated: 12 Feb, 2019 10:31 PM
पंजाब-हरियाणा में बुद्धवार से मौसम का मिजाज फिर बदल जाएगा। 13 से 15 फरवरी तक पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आ..
जालंधर: पंजाब-हरियाणा में बुद्धवार से मौसम का मिजाज फिर बदल जाएगा। 13 से 15 फरवरी तक पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के अंदर भारी बारिश और ओले पडऩे की संभावना है।
इस संबंधी मौसम विभाग और केंद्रीय भू-विज्ञान की तरफ से जारी की गई चेतवानी मुताबिक 13 फरवरी शाम से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश पडऩे की संभावना है। इसके साथ ही 14 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में ओले पडऩे की संभावना है। 15 फरवरी को भी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश पडऩे की संभवाना है।