Edited By Vaneet,Updated: 24 Sep, 2018 06:13 PM
थाना सदर की पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट, दहेज ...
लुधियाना(महेश): थाना सदर की पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट, दहेज उत्पीडऩ व ससुर पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज किया है। शादी के करीब 14 साल से अमानवीय यातनाएं झेल रही पीड़िता 2 बेटों की मां भी है।
उसका यह आरोप भी है कि शराब के नशे में पति उसके साथ ऐसी हरकतें करता था जिसका उल्लेख करने भी शर्म आती है। उसे कई दिनों तक शौचालय नहीं जाने देता था। यही नहीं उसका ससुर उसके कपड़ों में हाथ डालकर उससे अश्लील हरकतें करते था। वह यह सब इसलिए बर्दाश्त करती रही, क्योंकि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका था और उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था। इसका फायदा उसके पति ने उठाया और पिछले 2 सालों के दौरान उसने यातनाएं देने की सभी हदें पार कर दी थी। सास ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।
महिला के अनुसार उसके पिता ने उसकी व उसकी माता की राय लिए बिना 26 नवम्ंबर 2004 को उसका विवाह किला रायपुर के मुख्तयार सिंह के बेटे अमनदीप सिंह के साथ कर दिया, जोकि शराब पीने का आदी है। विवाह के कुछ दिनों बाद ही आरोपी ने उसने यातनाएं देनी शुरू कर दी।